Future Skills: परिभाषा और व्याख्या (Definition & Explanation)
Future Skills का अर्थ है—"भविष्य के लिए तैयार कौशल"। यह केवल कंप्यूटर चलाने का ज्ञान नहीं है, बल्कि यह उन आधुनिक तकनीकों (Technologies) को समझने की क्षमता है जो हमारे काम करने के तरीके को बदल रही हैं। सरल शब्दों में, जब हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और इंटरनेट जैसी नई तकनीकों को अपने काम में शामिल करते हैं, तो उसे ही Future Skill कहा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को Industry 4.0 की जरूरतों के हिसाब से तैयार करना है।
औद्योगिक क्रांति का विकास (Evolution of Industry)
- दुनिया ने समय के साथ चार बड़ी क्रांतियाँ देखी हैं, जिससे आज की 'Future Skills' का जन्म हुआ
- :Industry 1.0 (1784): जल और भाप की शक्ति (Steam Engines) से चलने वाली मशीनें।
- Industry 2.0 (1870): बिजली (Electricity) के इस्तेमाल से बड़े पैमाने पर उत्पादन (Mass Production)
- ।Industry 3.0 (1969): इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर के आने से ऑटोमेशन की शुरुआत।
- Industry 4.0 (वर्तमान): इंटरनेट, डेटा और मशीनी बुद्धिमत्ता (AI) का मेल। Future Skills इसी का हिस्सा हैं।
हम इस चैप्टर में क्या-क्या पढ़ेंगे? (Examples & Overview)
इस चैप्टर में हम आधुनिक युग की 10 सबसे महत्वपूर्ण तकनीकों के बारे में जानेंगे, जो इस प्रकार हैं:
- Artificial Intelligence (AI): मशीनों को दिमाग देना (जैसे- ChatGPT या Siri)।
- Blockchain: डेटा को सुपर-सिक्योर रखना (जैसे- Bitcoin का लेन-देन)।
- Cybersecurity: इंटरनेट पर हैकर्स से सुरक्षा (जैसे- Antivirus और Firewall)।
- Cloud Computing: इंटरनेट पर डेटा स्टोर करना (जैसे- Google Drive या iCloud)।
- Internet of Things (IoT): डिवाइसेस को आपस में जोड़ना (जैसे- घर पहुँचने से पहले मोबाइल सेAC ऑन करना)।
- Big Data Analytics: बहुत बड़े डेटा से जानकारी निकालना (जैसे- Amazon/Netfli पर आपकी पसंद के हिसाब से सुझाव मिलना)।
- Virtual Reality (VR): एक नकली आभासी दुनिया का अनुभव (जैसे- VR Headset लगाकर गेम खेलना)।
- Robotic Process Automation (RPA): सॉफ्टवेयर रोबोट द्वारा काम आसान करना (जैसे- बैंकों में अपने आप Email जाना)।
- 3D Printing: डिजिटल फाइल से असली वस्तु बनाना (जैसे- मशीनों के पुर्जे या 3D घर बनाना)।
- Social & Mobile: सोशल मीडिया के जरिए व्यापार और जुड़ाव (जैसे-Instagram/LinkedIn का उपयोग)।
भारत में Future Skills का उदय (Rise in India)
- भारत को दुनिया का "Digital Talent Hub" बनाने के लिए NASSCOM और भारत सरकार के IT मंत्रालय (MeitY) ने हाथ मिलाया।
- फरवरी 2018 में प्रधानमंत्री मोदी ने 'FutureSkills Prime' पोर्टल की शुरुआत की।
- इसका लक्ष्य भारत के लाखों छात्रों और कर्मचारियों को नई तकनीकों में 'Re-skill' (फिर से कुशल) और 'Up-skill' (कौशल बढ़ाना) करना है।
महत्वपूर्ण फुल फॉर्म्स (Full Forms to Remember)
संक्षिप्त नामपूरा नाम Full Form
AI Artificial Intelligence
IoT Internet of Things
RPA Robotic Process Automation
VR Virtual Reality
AR Augmented Reality
NASSCOM National Association of Software and Service Companies
MeitY Ministry of Electronics and Information Tec
तकनीक (Technology) जन्मदाता (Founder/Father) शुरुआत (वर्ष) मुख्य तथ्य
Artificial Intelligence (AI) John McCarthy 1956 डार्टमाउथ कॉन्फ्रेंस में पहली बार 'AI' शब्द का प्रयोग हुआ।
Internet of Things (IoT) Kevin Ashton 1999 उन्होंने एक प्रेजेंटेशन के दौरान यह शब्द गढ़ा था।
Blockchain Satoshi Nakamoto 2008 बिटकॉइन के व्हाइटपेपर के साथ इसकी शुरुआत हुई।
Cloud Computing Joseph Carl Robnett Licklider 1960s उन्होंने 'Intergalactic Computer Network' का विचार दिया था।
3D Printing Charles (Chuck) Hull 1984 उन्होंने पहली 3D प्रिंटिंग मशीन (Stereolithography) बनाई थी।
Virtual Reality (VR) Jaron Lanier 1987 इन्होंने ही 'Virtual Reality' शब्द को लोकप्रिय बनाया।
Big Data John Mashey 1990 1990 के दशक के मध्य में SGI में इस शब्द को पहचान मिली।
Robotic Process Automation (RPA) Phil Fersht 2012 RPA शब्द 2012 के आसपास चर्चा में आया (Blue Prism कंपनी अग्रणी रही)।